हिमंता बोले- बंगाल से घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे…

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल के बागुईआटी में शुक्रवार को चुनावी रैली में कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों को लात मारकर बाहर निकालेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जाएगा। भाटपाड़ा में TMC के लिए प्रचार करने आए राजद नेता तेजस्वी यादव के रोड शो के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर अचानक धक्का-मुक्की और हलचल देखने को मिली। भीड़ बेकोबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हालात को संभाला। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीन रैलियां है। वे 3 बजे हुगली के में रैली करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे कोलकाता के शहीद मीनार मैदान और 5.45 बजे दक्षिण 24 परगना के हाई स्कूल ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे।

TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- पहले फेज के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। वे पत्रकारों को फोन कर यह नैरेटिव चलवाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
TMC नेता कुणाल घोष ने गृह मंत्री अमित शाह के 110 सीट जीतने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि 152 सीटों में से TMC 125 से 135 सीटें जीतने वाली है।
चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव के पहले फेज में लापरवाही करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।