हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर रही है। रायपुर में ईडी दफ्तर की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर झूमाझटकी हो गई। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को कंधों पर उठा लिया है और आगे बढ़ रहे हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी बुच पर यह आरोप लगा है कि, उन्होंने व्यक्तिगत हित के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशित होने के 18 महीने बाद भी एक समूह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों समेत सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। माधवी बुच ने कहा कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। ये आरोप चरित्र हनन का प्रयास भर है। SEBI चेयरपर्सन ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड डिक्लेयर करने की इच्छा जताई। उन्होंने अपने पति धवल बुच के साथ एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि, “हमारा जीवन और फाइनेंस एक खुली किताब है।“