हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर का काम तमाम, पाकिस्तान में रहस्यमयी हालात में मरा मिला सज्जाद
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर सज्जाद अहमद की रहस्यमयी हालात में मरा हुआ मिला है. वह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के पलहालन का रहने वाला था. उसकी मौत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई है. सज्जाद 1997 में हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया था. तब से वह पाकिस्तान से काम कर रहा था और कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में कई टेरर एक्टिविटीज से जुड़ा था. सज्जाद की मौत लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी के खैबर पख्तूनख्वा में अनजान बंदूकधारियों द्वारा मारे जाने के एक हफ्ते बाद हुई है.
