गृहणी से बनीं डॉक्टरेट -डॉ. वर्षा अभिषेक जोशी ने रसायन शास्त्र में किया Ph.D, राज्यपाल के हाथों मिली उपाधि

जोशी परिवार और समाज का गौरव बनीं डॉ. वर्षा—दोनों कुलों का नाम किया रौशन
राजनांदगांव।
श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज राजनांदगांव के प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य डॉ. (श्रीमती) वर्षा अभिषेक जोशी ने रसायन शास्त्र (Chemistry) विषय में Ph.D की उपाधि प्राप्त कर समाज एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. वर्षा जोशी, वैद्य श्री शिवशंकर जोशी एवं श्रीमती किरण जोशी की पुत्रवधू हैं। वे स्व. वैद्य पंडित मथुराप्रसाद जोशी एवं स्व. श्रीमती बनारसी देवी की पौत्रवधू हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ गौड़ ब्राह्मण समाज, कटघोरा के डॉ. स्व. महेंद्र कुमार कौशिक एवं श्रीमती पुष्पा कौशिक की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक एवं गृहस्थ उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) के रसायन शास्त्र विभाग में अपना अनुसंधान कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके मार्गदर्शक डॉ. श्रीमती जयती मित्रा (Pro Vice Chancellor, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय) तथा सह-मार्गदर्शक डॉ. संतोष सार (विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग, BIT भिलाई) रहे।
डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) के दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय के करकमलों से डॉ. वर्षा जोशी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। डॉ. वर्षा अभिषेक जोशी ने यह सिद्ध किया है कि एक गृहिणी भी दाम्पत्य जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकती है। उन्होंने दोनों कुलों – मायका और ससुराल – सहित पूरे समाज का नाम ऊँचा किया है।