राजस्थान में सबसे गरम शहर पिलानी, दिल्ली सहित पांच राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू का रेड अलर्ट

राष्ट्रीय

राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते 24 घंटे पहले राजस्थान में सबसे गरम शहर पिलानी रहा है। यहां का तापमान जानकर आपके उड़ जाएंगे होश। राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हीटवेव के असर से अधिकतम तापमान 50 डिग्री रहा। इसके अलावा बाड़मेर में 46.1, फलोदी में 46 और गंगानगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। राज्य के 17 शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक रेकॉर्ड किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में हीटवेव का असर सप्ताह भर तक चलेगा। मंगलवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी व भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन पांचों राज्यों में सोमवार को औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन भीषण लू के चलते सुबह से ही दिन तपने लगेगा, जनजीवन प्रभावित होगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी पांच दिन लू के आसार हैं। पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, पर लू के अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों का समय बदल दिया गया।