‘मेरा पति नपुंसक है’… डेढ़ साल तक बहाने बनाता रहा, संबंध बनाने की कोशिश की, तब खुली पोल
प्रतीकात्मक चित्र
मेरा पति नपुंसक है, डेढ़ साल पहले शादी हुई, इसके बाद से ही हर दिन नए-नए बहाने बनाकर दूरी बनाता रहा। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तब उसकी असलीयत सामने आ गई। ससुराल वालों ने इतनी बड़ी बीमारी छिपाकर मुझसे शादी करा दी। मेरी तो जिंदगी बर्बाद कर डाली।
गोरखपुर के शाहपुर इलाके की 30 साल की महिला ने यह आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ रविवार को रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
शाहपुर इलाके की 30 साल की महिला की शादी रामगढ़ताल इलाके के 32 साल के युवक से हुई थी। गोरखपुर के एक बड़े लॉन से 17 नवंबर 2024 को धूमधाम से शादी हुई थी। महिला ने बताया कि 20 लाख नकद, सोने की ज्वेलरी और कई कीमती सामान दहेज में दिया गया था। महिला का पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाता है। साथ ही एक स्कूल का संचालन भी करता है।
महिला ने बताया- शादी के बाद विदा होकर रामगढ़ताल इलाके में स्थित ससुराल गई। वहां 19 नवंबर 2024 को बहुभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक यह कार्यक्रम चला, जिसमे सारे रिश्तेदार आए थे।
बहुभोज का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पति के साथ रात के समय अपने कमरे में सोने गई। इस दौरान पति ने थकान का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रत्येक दिन कभी बीपी तो कभी नर्वस होने का बहाना बनाकर दूर भागता रहा।
महिला ने बताया- पति के बार-बार दूर भागने से चिंता में पड़ गई। इधर-उधर की बातें सोचने लगी। इधर ससुराल में जेठ, ननद, जीजा और भांजी मुझे ताना मारने लगे। वे बोलते थे कि तुम्हारा पति टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाता है, स्कूल का भी संचालन करता है। इस हिसाब से घरवालों ने दहेज नहीं दिया। घर से 25 लाख रुपए और मांगकर लाओ। जब तक 25 लाख लेकर नहीं आओगी, तब तक तुम्हारा पति तुम्हारे से कमरे में नहीं सोयेगा।
महिला ने कहा- जनवरी 2025 को खरमास के बाद विदा होकर मायके आई। यहां सभी लोग ससुराल के बारे में पूछते रहे। लेकिन शर्म की वजह से पति के बारे में कुछ नहीं बताया। कुछ दिन रहकर फिर ससुराल गई।
महिला बोली ससुराल जाकर पति के नजदीक जाने की कोशिश की, लेकिन वह बहाना बनाकर दूर भागता रहा। अकेले में बात की तो पति ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हनीमून पर चलेंगे। काफी दिन बीत गए, पति न तो हनीमून पर लेकर गए, ना ही घर पर शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद घर पर महिला ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि नजदीक जाने पर पता चला कि पति नपुंसक है, वह शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। यह जानकर हैरान हो गई।
महिला परेशान होकर ससुराल वालों से सारी बात बताई। तब पति के साथ ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने लगे। इसके बाद महिला को रामगढ़ताल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकी दी कि दोबारा घर में कदम रखा तो जान से मार देंगे। फिर घर आकर मायके में सारी बात बताई। मायके वालों ने दहेज भी हड़प लिया। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस संबंध में रामगढ़ताल की उप निरीक्षक आयशा बानो को जांच सौंपी गई है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्याम नंद राय ने बताया कि जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
