सागर में सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल…

राष्ट्रीय

 मध्यप्रदेश :  सागर के देवरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार भूरे पुत्र सीताराम पटेल उम्र 42 साल निवासी मड़ी जमुनिया अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बरमान गए थे। बरमान में नर्मदा स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

तभी सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित खत्री ढाबा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक से गिरने के कारण गंभीर चोटे लगने से भूरे की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हुई। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं श‌व का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मामले में देवरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।