IPL में हैदराबाद ने पंजाब को 220 का टारगेट दिया, 2 ओवर के बाद किंग्स का स्कोर 29/0

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स को 220 रन का टारगेट दिया है। न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं।

SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अभिषेक ने हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हेनरिक क्लासन ने 39 रन बनाए। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले।

हैदराबाद ने पहले ओवर में स्पिनर हर्ष दुबे को नई गेंद थमाई। प्रियांश ने इस ओवर में 3 बाउंड्री के सहारे 18 रन बना डाले। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा।