IPL में आज हैदराबाद vs राजस्थान, RR ने सभी चार मैच जीते, SRH ने 3 मुकाबले गंवाए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 5वां मैच रहेगा। RR सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर है। दूसरी ओर SRH 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी, और 3 मैच हार चुकी है।

हेड टु हेड में में राजस्थान आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 IPL मैच खेले गए हैं। 12 में हैदराबाद और 9 में राजस्थान को जीत मिली। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए। इसमें 5 हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 सीजन में मिली थी। इसके बाद चार मैच खेले गए और सभी हैदराबाद ने जीते।

इस सीजन SRH के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासन ने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। क्लासन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

इस सीजन फिलहाल ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों राजस्थान के खिलाड़ियों के पास है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का रहा है, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हुआ है। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नेई ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है।

इस स्टेडियम में अभी तक 84 IPL मैच खेले गए है, जिनमे से 35 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है।