Big News : जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जानकारी के​ विमान, विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई. सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस के भीतर हुई. एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई हैं. इस घटना को लेकर वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है.