छत्तीसगढ़ के इन दो IAS अफसरों की साल 2024 के साथ होगी विदाई

क्षेत्रीय

रायपुर : छत्तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की भी विदाई हो जाएगी। 31 दिसंबर की शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अधिकारियों की सर्विस से विदाई हो जाएगी। यह पहला मौका है, जब 31 दिसंबर को एक साथ दो आईएएस अफसर रिटायर होगे। इनमें एक पुरूष हैं और एक महिला आईएएस। इनमें एक पुरूष अफसर हैं और दूसरी महिला। एक की विदाई मंत्रालय से होगी और दूसरे की संभागीय मुख्यालय से। इस महीने आईएएस जी0 चुरेंद्र और शारदा वर्मा की सेवानिवृत्त होगी। चुरेंद्र इस समय सरगुजा संभाग के कमिश्नर हैं। और शारदा वर्मा मंत्रालय में सचिव पंजीयन के साथ कमिश्नर हायर एजुकेशन हैं। चुरेंद्र राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोट होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए और शारदा को एलायड सर्विस यानी अन्य सेवा के कोटे से आईएएस अवार्ड हुआ है।

दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से पहले राज्य सरकार को दोनों की जगह नई नियुक्ति करन होगी। इसमें सबसे अहम होगा सरगुजा कमिश्नर की पोस्टिंग। सरगुजा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संभाग है। उनका जशपुर जिला सरगुजा जिले में आता है। इसलिए, सरगुजा कमिश्नर की पोस्टिंग टाली नहीं जाएगी। या किसी को अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया जा सकता। बिलासपुर कमिश्नर महादेव कांवड़े पहले से डबल प्रभार में हैं। वे मूलतः रायपुर के कमिश्नर हैं।

इसी तरह शारदा वर्मा की जगह किसी आईएएस को सचिव पंजीयन का दायित्व दिया जा सकता है। सचिव लेवल पर अधिकारियों की अब कमी नहीं है। मगर ब्यूरोक्रेसी में यह उत्सुकता बनी हुई है कि मंत्री ओपी चौधरी के इस विभाग का सिकरेट्री किसे बनाया जाता है। पंजीयन में सिकरेट्री का जितना काम नहीं, उतना आईजी का है। इसलिए किसी को पंजीयन विभाग दिया भी जाएगा तो अतिरिक्त के तौर पर ही मिलेगा।