तमिलनाडु में 30 से ज्यादा IAS के तबादले, CM विजय ने बदले 15 जिलाें के कलेक्टर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम विजय की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने 30 से अधिक आईएएस के तबादले करते हुए नई पोस्टिंग दी हैं। मुख्यमंत्री विजय ने आईएएस पूजा कुलकर्णी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पूजा कुलकर्णी को निषेध और आबकारी आयुक्त बनाया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने एसपी कार्तिका को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और सिमरनजीत सिंह कहलोन को चेन्नई रिवर्स रेस्टोरेशन ट्रस्ट में भी तैनात किया है। पूजा कुलकर्णी ने 2003 की सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। वह अभी तक तमिलनाडु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की CEO थीं। सीएम विजय ने नए तबदलों में 15 जिलों के कलेक्टर को बदल दिया है।
तमिलनाडु सरकार ने कल्लाकुरिची जिले के कलेक्टर MS प्रसाद का तबादला करके उन्हें वित्त विभाग में सरकार का उप-सचिव नियुक्त किया गया है। मंगत राम शर्मा को तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नियुक्त किया गया है, जबकि जे जयकांतन को पूंपुहार शिपिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधीन किया गया है। इसी प्रकार ई. सरवनवेलराज को तमिलनाडु मिनरल्स लिमिटेड में और पी एन श्रीधर को तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन में नियुक्त किया गया है।
IAS Transfers & Postings#CMJosephVijay | #TNDIPR | @TVKVijayHQ |@imrajmohan |
1/2 pic.twitter.com/qYUPM7ud8X— TN DIPR (@TNDIPRNEWS) May 29, 2026
5 जिलों को मिले नए कलेक्टर
जिला/कलेक्टर का नाम
तंजावुर – रेवती
मदुरै- आकाश
देनी – वैथिनाथन
कन्याकुमारी – प्रताप
धर्मपुरी – सरवनन
मयिलादुथुराई – प्रवीण कुमार
त्रिची – प्रतीक तायल
तिरुवन्नामलाई – वंदना गर्ग
कल्लाकुरिची – पद्मजा
रानीपेट्टई – प्रिया
नमक्कल – मधुबलन
नेल्लई – आनंद मोहन
वेल्लोर – लीला एलेक्स
चेंगलपट्टू – वीरप्पन
नागई-प्रवीण कुमार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने 10 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने पहले सीएमओ में अपनी टीम नियुक्त की थी। इसके बाद उन्होंने आईएएस और आईपीएस के तबादले शुरू किए थे। सीएम विजय ने दिल्ली दौरे के बाद यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। तमिलनाडु में सीएम विजय के सामने पारदर्शी शासन देने की चुनौती है। समर्थकों के बीच थलपति के नाम से मशहूर विजय सीधे सीएम बने हैं। उनकी पार्टी टीवीके को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के सहयोग से सरकार बनाई है।
