CG : IAS विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, 30 सितंबर को लेंगे चार्ज

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। वर्ष 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी विकास शील, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने विकास शील की नियुक्ति का आदेश जारी किया। आईएएस अधिकारी विकास शील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और एशियाई विकास बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें पिछले साल कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में एडीबी (मनीला) से भारत वापस बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि विकास शील रायपुर जिले समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। अमिताभजैन 30 जून को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।