IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के सैकड़ों पदों पर बंपर वैकेंसी, 19 मार्च तक करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1100 पदों पर वैकेंसी निकाली है.आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

कहां कितनी वैकेंसी?

अहमदाबाद, चंढीगढ़ और चेन्नई के लिए 70-70 पद
बेंगलुरु के लिए 75 पद
भोपाल, कोच्चि और पुणे में 55-55 पद
भुवनेश्वर और नागपुर में 50-50 पद
दिल्ली और मुंबई के लिए 130-130 पद
गुवाहाटी के लिए 35 पद
हैदराबाद के 65 पद
कोलकाता के लिए 60 पद
लखनऊ के 85 पद
पटना के लिए 45 पद
क्या है जरूरी योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ और निर्धारित अन्य योग्यता का होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपए फीस निर्धारित की गई है.

आईडीबीआई बैंक की ओर से जारी पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी) के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में होने की संभावना है.

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें.
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें.
आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.