छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के सब इंपेक्टर गंभीर रूप से घायल

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों पर हमला कर दिया है। इस आत्मघाती हमले में CRPF के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों IED लगाया था।

नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में CRPF 153 बीएन के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का हमला किया गया है। नक्सली अक्सर ही जवानों के आने जाने वाले रास्ते या गतिविधि वाले इलाके में बम से हमला करते हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ 153 बीएन के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम एक आईईडी विस्फोट में घायल हो गए। पेगडापल्ली-सुनील चौकी पर नक्सलियों ने IED लगाया था। एएसआई का बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक उच्च केंद्र में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।