बड़ी खबर : सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी नक्सलियों की साजिश…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर IED ब्लास्ट किया है। जिसके चपेट में आने से दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों पर IED ब्लास्ट किया गया है। ज़िला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नज़दीक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। वहीं, मौक़े पर सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।