प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को वर्चुअल बैठक की। पीएम के साथ बैठक में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। बैठक के दौरान उनकी आराम की मुद्रा चर्चा में है। जिसे भाजपा ने केजरीवाल की अशिष्टता करार दिया है। साथ ही सवाल किया है कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में कोई मुख्यमंत्री ऐसा आचरण कैसे कर सकता है।
अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं अरविंद केजरीवाल
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मांडविया ने बैठक का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल सिर के पीछे हाथ रखकर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।
He doesn't understand a basic protocol what else can we expect out of him😡#MannerlessCM
pic.twitter.com/N90LXpWCzJ— PM Narendra Modi Fans 🇮🇳 (@ModiIndianFans) April 27, 2022
बेहद बेशर्म इंसान हैं अरविंद केजरीवाल- नवीन कुमार जिंदल
वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि बैठक को लेकर क्या केजरीवाल ऊबे, व्यवहारहीन या दोनों थे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने उन्हें कुटिल करार दिया। साथ ही कहा कि इस आदमी के पास प्रधानमंत्री के सामने बैठने और बात करने का शिष्टाचार नहीं है। अरविंद केजरीवाल बेहद बेशर्म इंसान हैं।