आगरा में 7वीं मंजिल से कूदे इनकम टैक्स अफसर की मौत, स्कूटी खड़ी कर ऑफिस की छत से लगा दी छलांग

आगरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां इनकम टैक्स की बिल्डिंग के 7वें फ्लोर से एक इनकम टैक्स अफसर ने कूद कर आत्महत्या कर ली. हैरान की बात एक और है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक अफसर सुरेश चंद्र मौर्य डिप्रेशन में रहते थे और उनका इलाज चल रहा था. सुरेश चंद्र ने अचानक ये खतरनाक कदम क्यों उठाया,इसपर कोई जानकारी नहीं मिली है. सुरेश चंद्र मौर्य टैक्स रिकवरी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. घटना की जो जानकारी मिली उसके हिसाब से सुरेश चंद्र मौर्य इनकम टैक्स की बिल्डिंग में अंदर की तरफ कूदे थे. बताया जा रहा है कि लंबे समय से सुरेश चंद्र का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. मृतक सुरेश 28 साल से आगरा में पोस्टेड थे. मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स बिल्डिंग का है.

घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है. इनकम टैक्स का ऑफिस बंद हो चुका था. कर्मचारी भी जा चुके थे. सबके जाने के बाद सुरेश मौर्य अपनी स्कूटी से आए.गाड़ी में पार्किंग में खड़ी की और ऑफि के अंदर दाखिल हो गए. गार्ड तब मौजूद था. ठीक एक घंटे बाद शाम 6 बजे ऑफिस की सातवीं मंजिल से कूदकर सुरेश मौर्य ने जान दे दी. गार्ड को भी सुरेश के गिरने का बाद में पता चला पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी. 15 मिनट तक सुरेश खून से लथपथ पड़े रहे. वैसे वो रोज अपनी वैगनआर कार से आते थे पर उस दिन अपनी स्कूटी से आए थे. यह भी पता चला है कि सुरेश ने 4 साल पहले 2022 में भी सुसाइड का प्रयास किया था.