महिला एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उसने अपने पहले मैच में 11 नवंबर 2024 को मलेशिया को 4-0 से हराया। बिहार के राजगीर में खेले गए मैच में दूसरे क्वार्टर को छोड़ दें तो भारत ने अन्य तीनों क्वार्टर में गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया। इसके बाद उसने तीसरे क्वार्टर में 2 और चौथे क्वार्टर में एक गोल किया। भारत की ओर से संगीता कुमारी ने 2, जबकि प्रीति दुबे और उदिता ने 1-1 गोल किये। हालांकि, मलेशिया के खिलाफ भारत का गोल अंतर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन उसके खिलाड़ियों की पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकामी सामने आई। भारत को पूरे मैच के दौरान 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी सिर्फ 3 को ही गोल में तब्दील कर पाईं। मलेशिया को पहले क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। उसे तीसरे क्वार्टर में भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दोनों ही मौकों पर टीम उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रही। चौथा क्वार्टर खत्म होने में करीब 6 मिनट के आसपास का समय बचा था कि भारत का खाता खोलने वाली संगीता कुमारी ने फिर से अपना जलवा दिखाया और फील्ड गोल दाग दिया। संगीता कुमारी का यह मैच में दूसरा गोल था। मलेशिया के खिलाफ भारत का स्कोर 4-0
बिहार के राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी आयोजित किया गया. पहले दिन भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराया. #nitishKumar #biharWomensHockey #rajgirHockey #BiharTakLatestNews pic.twitter.com/QvS8TrQRbV
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) November 12, 2024