अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत-बांग्लादेश मैच, वैभव सूर्यवंशी 72 रन बनाकर आउट, इंडिया 115/4

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मैच बुलावायो में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारत ने 26.2 ओवर के बाद 4 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इकबाल हुसैन ने अल फहद के हाथों कैच कराया। उनसे पहले विहान मल्होत्रा 7, वेदांत त्रिवेदी जीरो और कप्तान आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर आउट हुए। अल फहद 2 विकेट ले चुके हैं। वे यूथ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कोहली के 978 रन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने यूथ वनडे में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

23वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने चौथे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। वैभव ने मोहम्मद रिजान होसन की बॉल पर सिंगल लेकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *