टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 61 रन से हराया, ईशान ने 77 रन बनाए

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (जीरो) पवेलियन भेज दिया था। जोकि टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि तब स्कोर एक रन था। ऐसे में ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और तिलक वर्मा के साथ 46 बॉल पर 87 रन की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को संभाला और मजबूत स्कोर की नींव रखी। बाद में सूर्यकुमार यादव (32 रन), शिवम दुबे (27 रन) और रिंकू सिंह (11 रन) ने टीम को 175 रनों तक पहुंचा दिया। 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान ने पहले ओवर पर साहिबजादा फरहान (जीरो) का विकेट गंवाया। उन्हें हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन दिए। पंड्या ने 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर उस्मान तारिक को बोल्ड करके भारत को जीत दिला दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *