पाकिस्तान से हॉकी में गले मिला भारत, क्रिकेट में नो-हैंडशेक
भारत ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स में 21 गोल्ड सहित 85 मेडल जीते। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि हॉकी में दोनों टीमों के खिलाड़ी गले मिले।
एथलेटिक्स में वित्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचाया। इसकी बदौलत टीम ने 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड जीता।
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त हो चुका है। जापान में 16 दिन चले गेम्स में भारत चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज सहित 85 मेडल दिलाए।
5 खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई, जबकि 23 खिलाड़ियों ने 2-2 मेडल जीते। क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी की पुरुष-महिला टीमों ने गोल्ड जीते।
