पैरा एशियन गेम्स में भारत को दिन का तीसरा गोल्ड, सुवर्णा ने विमेंस डिस्कस थ्रो में सोना जीता
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में सोना जीता। इससे पहले शीतल और तोमर कुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड आर्चरी में गोल्ड दिलाया था, जबकि सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड और 8 ब्रॉन्ज सहित 11 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है। उसके अब 17 गोल्ड, 22 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज सहित कुल 73 मेडल हो गए हैं।
पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल फाइनल में सिंगापुर की नूर आलिम स्याहिदाह को 142-139 से हराया।
सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया। उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। F54 कैटेगरी में ऐसे खिलाड़ी आते हैं, जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ये खिलाड़ी थ्रोइंग चेयर से मुकाबला करते हैं।
