भारत ने 8 विकेट गंवाए, स्कोर-151/8, नमन और अर्शदीप आउट
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 260 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17 ओवर के बाद 8 विकेट पर 151 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा और प्रिंस यादव क्रीज पर हैं। नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल को सैंटनर ने एक ही ओवर में आउट किया। भारत ने लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट गंवाए। नमन धीर और अर्शदीप सिंह आउट हुए।
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम से ग्लेन फिलिप्स ने 49 बॉल पर 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 बॉल पर 65 रन बनाए।
जैकब डफी ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर को आउट कर दिया। नमन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिडविकेट से लॉन्ग ऑफ की ओर दौड़ते हुए नाथन स्मिथ ने शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को पूरा करने में डेरिल मिचेल ने भी मदद की। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर डफी ने अर्शदीप सिंह को भी पवेलियन भेज दिया।
