भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार, 13 जनवरी को FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 के अपने पहले मैच में राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्पेन को (Spain vs India) 2-0 से हराकर अपनी यात्रा आरंभ की।
भारत ने Pool-D में अपना पहला मैच जीत लिया हैं। स्पेन की गोलपोस्ट में पहला गोल अमित रोहिदास ने दागा। उसके बाद हार्दिक सिंह (Hardik Singh) ने दूसरा गोल दाग दिया। भारतीय टीम ने लगातार स्पेन पर दबाव बनाए रखा और स्पेन भारत की गोल पोस्ट में एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका।
गौरतलब है कि इस ताज़ा वर्ल्ड कप में भारत का पी मैच देखने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राउरकेला आए हुए थे। राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूरे मैच के दरम्यान टीम इंडिया की दबिश बनी रही। भारत के डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और स्पेन को गोल दागने का मौका नहीं दिया।
गौरतलब है कि भारत की तरफ़ से पहला गोल अमित रोहिदास (Amit Rohidas) ने पेनल्टी कार्नर में किया। Hockey World Cup का इतिहास बताता है कि अमित रोहिदास ने भारत की तरफ से इतिहास का 200वां गोल किया। जिसके बाद हार्दिक सिंह ने एक गोल और दाग दिया।
इस मैच में हाफ टाइम तक भारतीय टीम को 3 पेनल्टी कार्नर भारत को मिले और स्पेन को एक। लेकिन, भारतब्के डिफेंस ने स्पेन को सफल नहीं होने दिया। अब भारत का अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड से होगा। यह मैच भी राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों देशों की टीम
भारत
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh Captain), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।
स्पेन
एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (गोलकीपर), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।