भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, अंडर-19 एशिया कप में आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रन बनाए
भारत की अंडर-19 टीम ने एशिया कप में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। अल अमेरात में शुक्रवार को नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए 129 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम ने 185 गेंदें बाकी रहते जीत दर्ज की।
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 गेंदों पर 129 रन की नाबाद साझेदारी की। सहवाग ने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, लक्ष्य ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके लगाए।
इससे पहले नेपाल की टीम 128 रन पर सिमट गई। दर्शन सोनार ने 93 गेंदों पर 43 रन बनाए। आशिष लुहार ने 29 और निरज कुमार यादव ने 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से इशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मनाल चौहान और काव्या परेश पटेल को 1-1 विकेट मिला।
