भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड, 4×400 विमेंस रिले रेस में सोना जीता
भारत ने एशियन गेम्स में छठा मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने 4×400 विमेंस रेस में 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी करके गोल्ड जीता। मंगलवार को एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की। वे भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले पुरुष धावक बने। इससे पहले गुलवीर 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। मंगलवार को भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। 10 दिन पहले फ्लू के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज जीता। टीम ने 41.06 सेकेंड में रेस पूरी की। गुरिंदरवीर सिंह ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, स्नेहा ने बढ़त बनाए रखी। अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ा। आखिरी लेग में हरिता ने दौड़ लगाकर भारत को पोडियम पर पहुंचाया।
भारत के खाते में 5 गोल्ड समेत 49 मेडल हो गए हैं। टीम मेडल टेबल में 11वें स्थान पर है।
10 दिन पहले जब नीरू फ्लू की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं, तो 5 दिनों तक कुछ खा-पी नहीं पाई थीं।
तब उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीमारी भुलाकर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया था।
जीत के बाद नीरू ने कहा, ‘मनशेर सर ने बस यही कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और निशाने पर ध्यान लगाओ, और मैंने वही किया।’
यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।
