भारत की इस बड़ी पेट्रोलियम कंपनी में 700 से ज्यादा भर्तियां, 60 लाख का सैलरी पैकेज, जानिए योग्यता और आवेदन प्रोसेस
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मौका अच्छा है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से 731 पदों पर भर्ती की जा रही है. अलग-अलग डिग्री वाले उम्मीदवार विभिन्न भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 25 फरवरी से एचपीसीएल में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है
HPCL Vacancy 2026: इन पदों पर भर्तियां
ऑफिसर
अधिकारी वित्त
सिविल इंजीनियर
असिस्टेंट मैनेजर
मैनेजर प्रोजेक्ट
असिस्टेंट मैनेजर
केमिकल इंजीनियर
सीनियर ऑफिसर
एचआर लीगल ऑफिसर
जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेजिस्ट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अलग-अलग पद के लिए योग्यताए भी अलग हैं. ग्रेजुएशन से लेकर डिप्लोमा वाले भी आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे. इंजीनियरिंग, साइंस, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमबीए, कॉस्ट अकाउंटेंट, पर्सनल मैनेजमेंट, साइकोलॉजी, लॉ डिग्री समेत अन्य कोर्स में डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी या विस्तार से जानने के लिए इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
सबसे पहले एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं.
होमपेज पर ‘Our Current Openings’ का सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
इसके बाद ‘Recruitment of Officers 2026’ पर क्लिक करके अप्लाई लिंक पर एंटर करें.
नया पेज ओपन होगा जिसमें आवेदन पत्र देख सकेंगे और उसमें डिटेल्स को दर्ज करें.
नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य डिटेल्स को एंटर करके लॉगिन करें.
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए सेक्शन है उसमें जाएं और सभी मांगे जा रहे दस्तावेज सबमिट करें.
कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा कर दें और फॉर्म को सबमिट करें.
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें या चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम 43 साल के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित की जाएगी. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और इंटरव्यू की चयन प्रक्रिया को भी अपनाना होगा. मई महीने के तीसरे हफ्ते में सीबीटी परीक्षा आयोजित की जा सकती है. चयनित उम्मीदवारों को 50 से 60 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिल सकता है.
