अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, आरोपी बॉयफ्रेंड भारत से गिरफ्तार, उसी के अपार्टमेंट में मिला था शव

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल की महिला निकिता गोदिशाला की हत्या के मामले में उसके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। निकिता न्यू ईयर से लापता थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 साल की निकिता का शव अर्जुन के अपार्टमेंट से मिला था। जब उसका शव को मिला तो उस पर चाकू से वार के कई निशान थे। पुलिस ने अर्जुनके खिलाफ फर्स्ट और सेकंड डिग्री मर्डर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इंटरपोल की मदद से उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि अर्जुन ने ही 2 जनवरी को निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसी दिन वह अमेरिका से भारत भाग गया। अधिकारियों को शक है कि 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे निकिता की हत्या की गई।

अमेरिकी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई और वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। उस पर अमेरिका में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला की चाकू से बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद अर्जुन ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला नए साल की शाम से लापता है। अर्जुन का दावा था कि उसने निकिता को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इस जानकारी के बाद पुलिस का शक गहराया। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अर्जुन के फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया।

भारत के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा है कि वह निकिता के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता दी जा रही है।

निकिता एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल और डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्ट थींउन्होंने भारत की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की डिग्री ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *