भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर 19 गोल मारकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। यह महिला जूनियर हॉकी में भारत की सबसे बड़ी जीत है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले हाफ में 10 और दूसरे हाफ में 9 गोल किए।
भारत की पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी 2 गोल किए। भारत ने पहले ही क्वार्टर में 5 गोल कर दिए थे। पूजा साहू ने 7वें मिनट में खाता खोला, रोशनी ऐंद ने 9वें, तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें, सुखवीर कौर ने 13वें और सानिका माने ने 13वें मिनट में गोल किया।
दूसरे क्वार्टर में मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। इससे हाफ टाइम तक भारत 10-0 से आगे था।
𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗣𝗨𝗧𝗦 𝗢𝗡 𝗔 𝗦𝗛𝗢𝗪 𝗧𝗢 𝗥𝗘𝗔𝗖𝗛 𝗧𝗛𝗘 𝗦𝗘𝗠𝗜-𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗦! 🇮🇳🔥
An emphatic 19-0 win over Pakistan sends the Indian Junior Women’s Team into the last four of the AHF Junior Asia Cup 2026! 🏑💥
The road to the title continues! 🏆🇮🇳
We will face the… pic.twitter.com/rNTaETJr09
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 10, 2026
पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने तीसरे क्वार्टर में गोल किए। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल दागे। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। रोशनी ने 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल किया।
भारत ने पूरे मैच में 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। पाकिस्तान को पूरे मैच में न गोल मिला, न पेनल्टी कॉर्नर और न ही पेनल्टी स्ट्रोक। भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया था। टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।
भारत अब सेमीफाइनल में साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेगा। सेमीफाइनल 12 सितंबर को होगा।
