पेरिस ओलम्पिक में भारतीय टीम ने पुरुष हांकी में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता। पाराशर परिवार ने दी शुभकामनाये. संतोष कुमार पाराशर ने कहा भारतीय हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत को मैं दिल से सैल्यूट करता हूं एवं यह जीत पाराशर परिवार के लिए भी अत्याधिक महत्वपूर्ण है। पाराशर परिवार में एक से बढ़कर एक हाकी खिलाड़ी हुए हैं। मेरे Grand Father Late Shri B.L.Parashar(I.P.S.), जो कि अन्तर्राष्ट्रीय हांकी के एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी याद में मध्यप्रदेश पुलिस एक Tournament का आयोजन भी करती हैं। इसी सिलसिले में एक बात आपको बताना चाहता हूं कि Shri B.L.Parashar ji (SP- JABALPUR)के नेतृत्व वाली हांकी टीम ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की टीम को हरा दिया था। इस घटना का उल्लेख पुस्तकों में है। मेरे पिताजी Late Shri B.M.Parashar(Addl.S.P.) भी हांकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं तथा पुलिस हांकी टीम को represent कर चुके हैं। मेरे बड़े भाई Shri D.K.Parashar (E.D.-Civil, M.P.E.B.) भी बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं तथा M.P.E.B.Team के Captain भी रहे हैं तथा उनको तो मैंने खेलते हुए भी देखा है। कुल मिलाकर हांकी, पाराशर परिवार का एक परिवारिक खेल है। इस खेल में भारत की जीत मतलब हमारे परिवार की जीत है। उसको celebrate करिए, तिरंगा झंडा अवश्य फहराईये। भारत माता की जय… चक दे इंडिया।
