भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, समुद्र से किए ताबड़तोड़ हमले

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को समुद्री मोर्चे पर ऐसा जवाब दिया है जिसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सुनाई दे रही है। पाकिस्तान के कराची पोर्ट को निशाना बनाकर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा ऑपरेशन अंजाम दिया है। इस हमले में कराची बंदरगाह के कई हिस्सों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने रात के अंधेरे में गुप्त तरीके से यह हमला किया। पोर्ट पर तैनात पाकिस्तानी नौसेना को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक के बाद एक कई मिसाइलें, टॉरपीडो और ड्रोन अटैक के जरिए भारत ने कराची पोर्ट को भारी नुकसान पहुंचाया। हमले का फोकस केवल आर्थिक ढांचा नहीं था, बल्कि वहां मौजूद नौसेना के जहाज, हथियारों के गोदाम और निगरानी केंद्र भी पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिए गए। कराची पोर्ट पाकिस्तान की नौसेना की रीढ़ माना जाता है और इस पर हुआ यह हमला उसकी सामरिक ताकत को सीधा चुनौती देता है।
Breaking 🚨
INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह पर हमला किया और उसे जला दिया #भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह उड़ा दिया गया
कराची पोर्ट पर 12 बड़े-बड़े धमाके हुए हैं
बहावलपुर डिवीजन मुख्यालय नष्ट हो गया
रावलपिंडी मुख्यालय निशाने पर।#OperationSindhoor2
#INSVikrant pic.twitter.com/yY26JPyoWj— राष्ट्रवादी 🚩सनातनी🚩 HiNdU (@HiNdU05019434) May 9, 2025
हमले के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। कराची में धमाकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि से पाकिस्तान बचता दिख रहा है। इसकी वजह है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को पीड़ित और भारत को आक्रामक दिखाने की कोशिश कर रहा है।
कराची पोर्ट पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यावसायिक बंदरगाह है, जहां से देश का बड़ा हिस्सा आयात और निर्यात होता है। ऐसे में भारत द्वारा किए गए हमले से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका लगा है। अभी तक कुल नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में यह साफ है कि अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।