अमेरिका में भारतीय छात्रों की हत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बोस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय पारुचुरी अभिजीत की हत्या हुई है। हमलावरों ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले छात्र की हत्या की और उसका शव एक जंगल के अंदर कार में छोड़ दिया। वह अपने माता-पिता परुचुरी चक्रधर और श्रीलक्ष्मी के इकलौता बेटा था।
अमेरिका में ऐसे तीन मामले सामने आए थे। एक मामले 25 साल के विवेक सैनी को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। विवेक ने हाल ही में अमेरिका में एमबीए पूरा किया था। 16 जनवरी को एक ड्रग एडिक्ट जूलियन फॉल्कनर ने उसपर पर बेरहमी से हमला किया था। दरअसल फॉल्कनर बेघर था और विवेक सैनी ने उसे चिप्स, पानी, कोक और एक जैकेट देकर इंसानियत दिखाई दी। लेकिन जब विवेक ने उससे जाने के लिए कहा तो उसने हथोड़ी से उसपर हमला कर दिया और विवेक की जान चली गई।