बड़ी खबर : इंडिगो की कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। एयरलाइंस को सूचना मिली थी कि विमान में बम रखा गया है। इसके बाद फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया और लैंड कराया गया।