CG : रायपुर कमिश्नरेट के 22 निरीक्षकों का तबादला, ये है पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. रायपुर कमिश्नरेट के 22 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर ऑफिस से आदेश जारी किया गया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. राज्य में तेजी से ट्रांसफर लिस्ट जारी की जा रही हैं. अधिकारी और कर्मचारियों को एक शहर से दूसरे शहर पोस्ट किया जा रहा है. इसके साथ नई जिम्मेदारी दी जा रही है. 4 दिन पहले यानी 2 अप्रैल 2026 को 30 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई थी. इनमें 29 निरीक्षक और 1 उपनिरीक्षक शामिल थे. रायपुर नगरीय, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद, दुर्ग और धमतरी के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया.

बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए बड़ा फेरबदल किया गया था. 10 थानों के प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था. जगदलपुर, करपावंड, महिला थाना और अजाक थाना शामिल हैं.
