सऊदी अरब के जेद्दाह में कल रविवार को IPL मेगा ऑक्शन में 84 प्लेयर्स की नीलामी हुई। 10 टीमों ने 72 प्लेयर खरीदे और इन पर 467.95 करोड़ खर्च किए। अब सोमवार को शाम 3:30 बजे दूसरे दिन की नीलामी शुरू होगी। 493 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। जिनमें 132 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे। 10 फ्रेंचाइजी के पास 174 करोड़ की रकम बाकी है। पहले दिन सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत पर लगी। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। पंत IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर आ गए हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वेंकटेश अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय बन गए हैं। उन्हें कोलकाता ने 23.75 करोड़ में खरीदा। युजवेंद्र चहल IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे स्पिनर हैं। उन्हें युजवेंद्र को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली के पूर्व कप्तान पंत पर सरनाइजर्स हैदराबाद (SRH) और LSG ने जमकर बोलियां लगाईं। आखिर में दिल्ली से पूछा गया कि क्या वो पंत को राइट टू मैच के ऑप्शन से खरीदना चाहेगी, दिल्ली ने हां कहा। लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाई और इसके बाद दिल्ली पीछे हट गई। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा। श्रेयस ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 23 नवंबर को ही 57 गेंदों पर 130 रन की पारी खेली थी। युजवेंद्र चहल को पंजाब ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके साथ ही वे IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में चहल राजस्थान से खेले थे, उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट लिए थे। चहल IPL इतिहास के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 2013 में IPL में डेब्यू किया था, तब से 2024 तक उन्होंने 160 मैचों में 205 विकेट लिए हैं।