IPL 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। मुंबई ने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन ही बना सकी। मुंबई दूसरी बार किसी सीजन में 10 मैच हारी। वहीं, लखनऊ ने 214 रन बनाए, यह सीजन का 38वां 200+ स्कोर रहा। निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर फिफ्टी लगाई, उन्होंने IPL में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए। सीजन में 38वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर पार हुआ। यह एक सीजन में 200 प्लस रन बनने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 के सीजन में 37 बार 200+ रन बने थे।