IPL-2024 : आज MI vs RCB, बेंगलुरु के नाम वानखेड़े स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर, आज यहीं मुंबई से होगा सामना

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 17वें सीजन का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई का यह पांचवां और बेंगलुरु का छठा मैच होगा। MI के पास 4 में से 3 हार और महज एक जीत से दो पॉइंट्स हैं। RCB को पिछले पांच 5 में से केवल 1 मैच में जीत मिली और बाकी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।