IPL चैंपियन RCB बेंगलुरु पहुंची, एयरपोर्ट से विधानसभा तक हजारों लोग मौजूद, कोहली से मिले डिप्टी CM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम बेंगलुरु पहुंच गई है। टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो भारी संख्या में पहुंचे फैंस ने स्वागत किया। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकल चुकी है। जहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद है। वहां जाम की स्थिति है। कुछ ही देर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा में टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
RCB की टीम ने एक दिन पहले मंगलवार को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर IPL 2025 की चैंपियन बनी है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

विधानसभा के बाहर हजारों फैन्स जमा होकर अपनी चहेती टीम का स्वागत कर रहे हैं। टीम को कर्नाटक सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सड़कों पर RCB के झंडे, टीम के रंग और “ई साला कप नमदू” के नारों की गूंज है। कई जगहों पर ढोल-नगाड़े, डांस परफॉर्मेंस और आतिशबाजी भी हो रही है। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IPL की विजेता टीम RCB का स्वागत किया। RCB की टीम एयरपोर्ट से होटल पहुंच गई है। होटल के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।