घुटने पर बैठ IPS कृष्ण कुमार ने पहनी वरमाला, लाल जोड़े में छाईं अंशिका, Video
भारतीय पुलिस सेवा के 2 फेमस अधिकारी IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी बड़े धूम-धाम से हुई. शादी के दिन IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई सफेद रंग की पारंपरिक शेरवानी और साफे में नजर आए. उनके हाथ में मौजूद तलवार और चेहरे की मुस्कान उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगा रही थी. IPS अंशिका वर्मा ने अपनी शादी के लिए क्लासिक लाल रंग का लहंगा चुना. भारी गहनों और माथे पर सजी बिंदिया के साथ उनका लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहा था.
अंशिका वर्मा की शादी में एंट्री बेहद भव्य रही. फूलों की चादर के नीचे जब उन्होंने कदम रखे, तो मेहमानों की निगाहें उन पर टिक गईं. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
शादी का सबसे खूबसूरत पल वरमाला के दौरान आया. जब दोनों स्टेज पर पहुंचे, तो चारों तरफ आतिशबाजी और फूलों की बारिश हो रही थी. वरमाला के समय IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी.
संभल SP कृष्ण कुमार ने घुटनों पर बैठकर IPS अंशिका वर्मा से वरमाला पहनी। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया, वहीं बैकग्राउंड में “ओ री सखी मंगल गाओ री…” गीत बजता रहा। जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे तो अंशिका ने सिर झुका लिया।#KrishanKumar #AnshikaVerma #Wedding pic.twitter.com/PcRCrtVJQO
— Mayank Verma 🇮🇳 (@imayankindian) March 30, 2026
जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तो वहां मौजूद हर शख्स इस पल का गवाह बना. शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए. ग्रुप फोटोज में सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. पारंपरिक वेशभूषा में सजे मेहमानों ने शादी की रौनक और बढ़ा दी.
