झारखंड में 17 IAS और 46 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे-कहां मिला नया प्रभार
झारखंड में शुक्रवार शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 17 आईएएस और 46 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। कई सीनियर अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अधिकारियों को तुरंत नई पोस्टिंग पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने दो आदेश जारी कर कई जिलों के एसपी और उपायुक्त बदल दिए हैं। 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन को जमशेदपुर का जिला दण्डाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष सचिव थे और उनके ऊपर मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार भी था।
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
यह सूची कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसमें कई जिलों के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बदले गए हैं।
राजीव रंजन: अब पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के उपायुक्त होंगे
संदीप कुमार: लातेहार के नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं
अनन्य मित्तल: गढ़वा के उपायुक्त बनाए गए हैं
दिलेश्वर महतो: गुमला के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किए गए हैं
मेघा भारद्वाज: पाकुड़ की उपायुक्त होंगी
लोकेश मिश्रा: गोड्डा के उपायुक्त बनाए गए हैं
शशि प्रकाश सिंह: देवघर के उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे
उत्कर्ष गुप्ता: कोडरमा के उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं
हेमन्त सती: हजारीबाग के नए उपायुक्त होंगे
मनीष कुमार: पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के उपायुक्त बनाए गए हैं
ऋतुराज: रामगढ़ के उपायुक्त पद पर पदस्थापित किए गए हैं
रानी आनन्य: चतरा की उपायुक्त होंगी
दीपक कुमार दुबे: साहेबगंज के उपायुक्त बनाए गए हैं
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत: पलामू के उपायुक्त होंगे
सौरभ कुमार भुवनिया: खूंटी के उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं
संदीप कुमार मीना: लोहरदगा के उपायुक्त बनाए गए हैं
आलोक कुमार: जामताड़ा के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किए गए हैं
आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
यह सूची गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक तक के अधिकारियों का तबादला किया गया है
प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक
नरेन्द्र कुमार सिंह: पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखंड
शैलेन्द्र कुमार सिन्हा: पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो
क्रांति कुमार गेडिदेशी: पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी-सह-सुरक्षा, झारखंड ऊर्जा विकास निगम
माइकलराज एस०: पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखंड
सुनील भास्कर: पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस
प्रमुख पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थापना:
आशुतोष शेखर: SP, गढ़वा
अनुदीप सिंह: SP, पाकुड़
प्रवीण पुष्कर: SP, देवघर
मुकेश कुमार लुनायत: SP, रामगढ़
नाथू सिंह मीणा: SP, बोकारो
अनिमेश नैथानी: SP, चतरा
अमन कुमार: SP, हजारीबाग
कुमार शिवाशीष: SP, कोडरमा
कपिल चौधरी: SP, पलामू
शम्भू कुमार सिंह: SP, जामताड़ा
ऋषभ गर्ग: SP, खूंटी
राजकुमार मेहता: SP, ATS
एस० मोहम्मद याकूब: धनबाद (ग्रामीण)
गौरव गोस्वामी: रांची (ग्रामीण)
शुभम कुमार खंडेलवाल: जमशेदपुर (ग्रामीण)
ललित मीणा: जमशेदपुर (सिटी)
