योगी सरकार में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। आईएएस से लेकर आईपीएस अधिकारियों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक, 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

आईपीएस रवि शंकर छवि मौजूदा समय में पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। इसी तरह हरीश चंदर को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र. लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2010 बैच के आईपीएस हरीश चंदर मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के पद पर तैनात थे।

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पूनम को पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। पूनम मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्य पीटीएस मेरठ के पद पर तैनात थीं। आईपीएस अशोक कुमार चतुर्थ को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक कुमार मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी उप्र. लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके अलावा आईपीएस सचिन्द्र पटेल को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2012 बैच के आईपीएस सचिन्द्र पटेल मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र. लखनऊ के पद पर तैनात थे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। यमुना प्रसाद मौजूदा समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।