UP में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कप्तान भी बदले, देखें LIST

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बदल हुआ है बुधवार देर रात यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें कई जिलों के कप्तान के साथ-साथ अयोध्या के आईजी भी शामिल हैं. अयोध्या IG प्रवीण कमार को लखनऊ जोन भेजा गया है. संभल की एएसपी अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है. पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है.

गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद भेजा गया है.संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.पुलिस उपमहानिरीक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है.संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है.

 

प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र,अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन भेजा गया है.
पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. यूपी के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ यूपी बनाया गया है.
विनोद कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *