ईरान ने मध्य पूर्व में मचाया हाहाकार… दुबई, अबू धाबी, रियाद, दोहा समेत कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले
ईरान ने इतराया के बाद अमेरिका के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दिया है. ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. अगर इजरायल को भी मिला दें तो ईरान ने एक साथ 8 देशों पर जवाबी हमला किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है. बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी. बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी. बहरीन के मनामा शहर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है.
ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है. ईरान ने UAE के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है. कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई है. दोहा में एयरबेस को बंद कर दिया गया है.
संयुक्त अरब अमीरात में भी ईरान ने हमला किया है. कुवैत, UAE और बहरीन में भी कई अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान ने हमला किया है.इधर सऊदी विदेश मंत्रालय ने UAE, बहरीन, कतर, कुवैत और जॉर्डन पर ईरानी हमलों की निंदा की है. बहरीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि देश के बाहर से हुए “हमले” की वजह से किंगडम के अंदर कई जगहों पर अटैक हुआ है. बहरीन ने इसे हमले की देश की सॉवरेनिटी और सिक्योरिटी का खुला उल्लंघन बताया है और कहा कि बहरीन में अधिकारी “इमरजेंसी उपाय” लागू कर रहे हैं.
उसने कहा, “किंगडम बहरीन इस धोखेबाज़ हमले की कड़ी निंदा करता है जो किंगडम और उसके नागरिकों के लिए सीधा खतरा है.” कतर में मोबाइल फ़ोन पर वॉर्निंग अलर्ट बज गए, जिसमें लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की अपील की गई. कतर में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है.
