Skip to content
Fri. May 22nd, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 1 जुलाई 2025 से पहले अपने IRCTC अकाउंट में नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा तत्‍काल टिकट
  • राष्ट्रीय

1 जुलाई 2025 से पहले अपने IRCTC अकाउंट में नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा तत्‍काल टिकट

11 months ago admin

तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने नए नियम जारी किए हैं. यह नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो जाएंगे. जो भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करता है उनके लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य है, जो लोग इस नियम का पालन नहीं करेंगे वे 1 जुलाई 2025 के बाद तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं 15 जुलाई 2025 से बुकिंग के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा. यह नियम टिकट बुकिंग धांधली को रोकने और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है. आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार लिंकिंग है जरूरी. यदि आपने अभी तक अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार लिंकिंग और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो सबसे पहले यह प्रक्रिया पूरी करें.

1 जुलाई 2025 से आधार से लिंक और वेरिफाइड IRCTC अकाउंट्स के माध्यम से ही तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे. यानि बिना आधार लिंकिंग के टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी.

ओटीपी वेरिफिकेशन

15 जुलाई 2025 से, तत्काल टिकट बुकिंग के समय आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. जिसे दर्ज करने के बाद बुकिंग पूरी होगी. यह नियम ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग दोनों पर लागू होगा.

तत्काल बुकिंग की सर्विस शुरू होने के पहले 30 मिनट तक रेलवे टिकट एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई

रेलवे ने पिछले 6 महीनों में 2.5 करोड़ संदिग्ध IRCTC अकाउंट्स को ब्लॉक किया है और 20 लाख अकाउंट्स की जांच अभी भी जारी है.

रेलवे का ये नया नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग के लिए है. सामान्य रिजर्वेशन या वेटिंग लिस्ट टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है.

आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार लिंक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें. अगर आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्टर करें और अकाउंट बनाएं.
स्टेप 2: माई प्रोफाइल सेक्शन में जाकर आधार केवाईसी या लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: आधार नंबर सबमिट करने के बाद, आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. उसे दर्ज करें. ओटीपी सत्यापन सफल होने पर आपका आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
स्टेप 5: आधार लिंक होने के बाद आधार केवाईसी सेक्शन में जाएं और चेक करें कि आपका आधार वेरिफाइड है या नहीं.

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: account, IRCTC, Tatkalticket

Continue Reading

Previous राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा रद्द, बड़वानी और इंदौर में था कार्यक्रम
Next राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में स्कूल बंद, भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी

Archives

Editor / Owner

Name: Pushplata Chitlangia

Address: H.N. 6, Malaviya Nagar, Durg – 491001

Email: organizeindia.in@gmail.com

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations