ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर इजरायल का हमला, 3 लोगों की मौत

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग अब रिहायशी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजन शहर में हुए एक हवाई हमले में मशहूर शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया. इस हमले में करीब 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.