LIVE: ISRO ने शुरू किया लाइव टेलीकास्ट, बस कुछ मिनटों का इंतजार फिर चांद पर कदम रखेगा भारत

राष्ट्रीय

Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Updates: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो ने लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है. सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा. हालांकि, अभी लैंडर मॉड्यूल के निर्धारित जगह पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. इसके 5.44 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है.

चंद्रयान-3 साउथ पोल इलाके में लैंडिंग करेगा. अगर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला, जबकि सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा. भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं. इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन को लेकर पूरे देश में उत्साह है. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना और मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही है.