भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। ISRO प्रमुख ने दर्शन करने के बाद कहा, “यह हमारा सौभाग्य है, क्योंकि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (चंद्रयान-3) करना हमारा प्रयास था। यह भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद है। हमें अन्य मिशनों पर भी काम करना है, इसलिए हमें ताकत और आशीर्वाद की जरूरत है।”
बता दें, चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त को उतरा था।
आदित्य-L1 के लॉन्च से पहले एस सोमनाथ ने किया था दर्शन
आदित्य L1 मिशन के लॉन्च से पहले भी ISRO प्रमुख ने सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में भगवान के दर्शन किए थे। उस समय भगवान के दर्शन के बाद उन्होंने कहा था कि आदित्य-L1 मिशन के बाद ISRO आने वाले दिनों में LV-D3 और PSLV सहित कई अन्य मिशन भी लॉन्च करेगा। बता दें, आदित्य-L1 भारत का पहला सौर मिशन है, जिसका उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है।
#WATCH | ISRO Chief S Somnath offers prayers and does Puja at Shree Somnath temple in Gujarat
(Video Source: Somnath Temple Trust) pic.twitter.com/cVdC00YWd7
— ANI (@ANI) September 28, 2023