जेल में VIP ट्रीटमेंट दिलाने प्रहरी ने लिए 50 हजार,VIDEO, मनेंद्रगढ़ में पेरेंट्स से बोला- राधे-राधे, फिर रिश्वत लेकर निकला
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर “राधे-राधे” बोलते हुए रिश्वत की रकम जेब में रखते नजर आ रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उनसे अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है, जिसके सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मनेन्द्रगढ़ उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जेल प्रहरी परिजनों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। pic.twitter.com/ILvv5gdpz9
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 14, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
