जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर शुरू, 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने का शक
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। गंभीर मुगलन के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है। आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की।
इसी साल फरवरी में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा का ऐलान किया था। सेना ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा हुआ।
पोस्ट में कहा गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था।
व्हाइट नाइट कोर ने बताया था कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं।
